फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कन्या स्कूल रामपुर में पर्यावरण को सुरक्षित रखने का लिया संकल्प

विज्ञापन
कन्या स्कूल रामपुर में पर्यावरण सरंक्षण की शपथ लेती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पीएमश्री राजकीय कन्या उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर की ईको क्लब फॉर मिशन ने मंगलवार को विश्व प्रदूषण निवारण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता मूलराज कपूर ने छात्राओं को प्रदूषण निवारण दिवस के बारे में जानकारी दी। ईको क्लब की छात्रा कृतिका ने भाषण और नारों के माध्यम से सभी को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान भार्गवी ने छात्राओं को प्रदूषण निवारण की शपथ दिलाई। उप प्रधानाचार्य पीपी दुल्टा ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हमारा पहला कर्तव्य है। उन्होंने छात्राओं से स्कूल परिसर, घर और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें