आनी कॉलेज में सडक़ सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी और शिक्षक। स्रोत : कॉलेज प्रब
रोड सेफ्टी को लेकर एक दिवसीय संगोष्ठी का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में रोड सेफ्टी क्लब ने एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि महाविद्यालय आनी के प्राचार्य प्रो. नरेंद्र पॉल रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अधिवक्ता राज कमल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप वंदना के साथ हुआ। प्रो. विजय ने स्वागत भाषण के साथ रोड सेफ्टी क्लब के बारे में जानकारी दी। मुख्य वक्ता अधिवक्ता राज कमल ने अपने वक्तव्य में विद्यार्थियों को रोड सेफ्टी एक्ट के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन, शराबा पीकर और बिना लाइसेंस से गाड़ी चलाने से क्या कार्रवाई हो सकती है। प्राचार्य प्रो. नरेंद्र पॉल ने हेलमेट की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गाड़ियां हमें सावधानीपूर्वक चलानी चाहिए। रोड सेफ्टी क्लब के समन्वयक लेफ्टिनेंट अशोक भारद्वाज ने गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन चलाने के नुकसान के बारे बताया। इस मौके पर प्रो. पम्पी, अधीक्षक गोपाल शर्मा सहित रोड सेफ्टी क्लब के सदस्य, एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस के स्वयंसेवी मौजूद रहे।