फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चलती कार में लगी आग, इंजन और बैटरी जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
संडोली गुरुद्वारा के पास पेश आया हादसा, कार चालक सुरक्षित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर संडोली गुरुद्वारा के समीप शुक्रवार दोपहर करीब 3:25 बजे एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार कालका से नालागढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी के बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा और अचानक आग की लपटें निकलने लगी। हालांकि चालक तुरंत कार से सुरक्षित निकल गया। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी की घटना में कार का इंजन और बैटरी पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

फायर ऑफिसर हेमराज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग बोनट में लगना सामने आया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, मामले की जांच जारी है। दमकल विभाग के अनुसार आग से करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि समय रहते कार्रवाई कर लगभग 10 लाख रुपये की संपत्ति को बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें