फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान दिवस पर नए मतदाताओं को बांटे जाएंगे वोटर कार्ड : डॉ. शशांक

विज्ञापन
25 जनवरी मनाए जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर उपायुक्त कार्यालय सभागार में बैठक के दौरा
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन को लेकर एसडीएम कल्पा की अध्यक्षता में हुई बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में युवाओं को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। वीरवार को आयोजन को लेकर बैठक हुई और आगामी रूपरेखा तैयार की गई। 25 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनजातीय जिला किन्नौर के उपायुक्त कार्यालय सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बैठक में उपमंडलाधिकारी कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता ने बताया कि मतदान दिवस के अवसर पर नए मतदाताओं को वोटर कार्ड भी वितरित किए जाएंगे। आयोजन के जरिये लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसका विषय मतदान जैसा कुछ नहीं मतदान अवश्य करें, रखा गया है। इस पर विद्यार्थी भाषण के जरिये संदेश देंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान की शपथ भी दिलाई जाएगी। इस मौके पर उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुलदीप नेगी, जिला पंचायत अधिकारी अभिषेक बरवाल और जिला कोषाधिकारी आरबी गिरी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें