ठियोग उपमंडल चियोग में आयोजित आइस स्केटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त करते विभिन्न क्षेत्रों से आए खि
सोगू मंदिर कमेटी ने दिया सम्मान, चियोग में आइस स्केटिंग प्रशिक्षण शिविर में स्थानीय युवाओं ने दिखाया उत्साह
शिविर में कुल्लू, किन्नौर, शिमला, सोलन और सिरमौर के खिलाड़ी सीख रहे बारीकियां
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। आइस स्केटिंग खेल की ओपन नेशनल चैंपियनशिप में भाग ले चुके 14 स्थानीय खिलाड़ियों को सोगू देवता मंदिर कमेटी ने सम्मानित किया। यह सम्मान मंदिर के भंडारी लायक राम और पुजारी सुरेश शर्मा ने प्रदान किया। वहीं, चियोग में चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन 73 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया। शिविर में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस शिविर के माध्यम से शीतकालीन खेलों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में कुल्लू, किन्नौर, शिमला, सोलन और सिरमौर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ फिटनेस और खेल कौशल की बारीकियां सिखाई जा रही हैं।