फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हाटकोटी मंदिर में नवमी पर भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु्

विज्ञापन
नवमी के दिन हाटकोटी मंदिर में दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु। संवाद 
विज्ञापन
विशेष पूजा-अर्चना का किया आयोजन, टैक्सी यूनियन ने लगाया भंडारा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। शक्तिपीठ दुर्गा माता मंदिर हाटकोटी में चैत्र नवरात्र की नवमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा। नवमी के दिन विशेष पूजा-अर्चना की गई। पुजारियों ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ हवन और कन्या पूजन किया। कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर माता की आराधना की और परिवार की खुशहाली के लिए कामना की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन ने बेहतर व्यवस्थाएं की थीं। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की गई थी, जो श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन करवाने में सहयोग कर रहे थे। इस अवसर पर हाटकोटी टैक्सी यूनियन ने श्रद्धालुओं के लिए भंडारा भी लगाया। दिनभर चले इस भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में पूरी, सब्जी, चावल और मिठाई की व्यवस्था की गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, नवरात्र के दौरान हर वर्ष यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन नवमी के दिन विशेष रूप से भीड़ अधिक रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें