फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को भारतीय संविधान और महिला सशक्तीकरण पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर वाद-विवाद कार्यक्रम का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। हिमालयन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल आनी में बुधवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम विषय पर वाद-विवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों में भारतीय संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, महिला सशक्तीकरण, नेतृत्व क्षमता और तार्किक चिंतन पर जागरूकता किया गया। कार्यक्रम में अमर चौहान बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। साथ ही श्यामानंद और रीना कटोच विशेष अतिथि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष दोनों में तथ्यों, संवैधानिक प्रावधानों और समकालीन उदाहरणों के आधार पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन प्रियल शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में सिमरन, अविश मोदी, तन्वी राणा, नीरज चौहान, सोनल कटोच, जीविका ठाकुर, लक्ष्यिका शर्मा, रिद्धिमा सिंघानिया और रोनित ने अपने विचार रखे। प्रतिभागियों ने महिला आरक्षण, सामाजिक न्याय, लैंगिक समानता, लोकतांत्रिक भागीदारी और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका सहित अन्य विषयों पर परिपक्व सोच और तार्किक विश्लेषण प्रस्तुत किया। वाद-विवाद प्रभारी पविंदर चौहान, नीना ठाकुर और आराधना ठाकुर का कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र ठाकुर ने कार्य में आने पर सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें