फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिल्ती-करछम सड़क मार्ग से नीचे एनएच पर गिरी गाड़ी, दो घायल

विज्ञापन
​शिल्ती कड़छम मार्ग से नीचे एनएच पांच पर गिरी कार। स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। शिल्ती-कड़छम सड़क पर गाड़ी अनियंत्रित होकर संपर्क मार्ग से नीचे एनएच-पांच में जा गिरी। इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। गाड़ी नंबर एचपी 25 सी 1002 में सवार होकर दो लोग वीरवार सुबह 6 बजे रिकांगपिओ से कड़छम की ओर जा रहे थे। इस दौरान शिल्ती-कड़छम संपर्क मार्ग से गाड़ी नीचे एनएच-पांच में जा गिरी। घायलों की पहचान धीरज पुत्र गंगासैन गांव मीरु और मोहित पुत्र फुर्बु छेरिंग गांव मीरु के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने बताया कि हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें