फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सड़क के अचानक धंसने से अनियंत्रित होकर खाई में गिरा बुल्डोजर, चालक की मौत

विज्ञापन
ग्राम पंचायत दाडवा के अंतर्गत जतरोग–कामली–डांगरी संपर्क मार्ग पर दुर्गघटना ग्रस्त हुआ लोक निर्म
विज्ञापन
जतरोग-कामली-डांगरी संपर्क सड़क की मरम्मत का चल रहा था मरम्मत काम
विज्ञापन

शिमला के करली के रहने वाले थे गोपाल दास, इसी महीने होना था सेवानिवृत्त

संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली (सोलन)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाड़वा के तहत जतरोग-कामली-डांगरी संपर्क मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क मरम्मत के कार्य में लगाया गया बुल्डोजर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा दोपहर बाद करीब 2:30 बजे हुआ। हादसे में बुल्डोजर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका सहायक बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग की ओर से जतरोग-कामली-डांगरी संपर्क मार्ग पर सड़क की मरम्मत एवं चौड़ीकरण का कार्य करवाया जा रहा था। इसी दौरान कामली क्षेत्र में सड़क के किनारे की जमीन अचानक धंस गई, जिससे सड़क पर कार्य कर रहा बुल्डोजर संतुलन खो बैठा और करीब 250 फीट नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि बुल्डोजर के परखच्चे उड़ गए और चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के समय बुल्डोजर का सहायक मशीन से सड़क पर कार्य कर रहा था, जिसके चलते वह इस दुर्घटना की चपेट में आने से बच गया। घटना के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। चालक की पहचान गोपाल दास निवासी गांव करली जिला शिमला के रूप में हुई है। गोपाल दास इसी माह सेवानिवृत्त होने वाले थे। उधर, एसपी टीएसडी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें