फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिहाली मेले में सजने वाले स्टॉलों की एक करोड़ की बोली लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
15 और 16 अगस्त को ठियोग में मनाया जाएगा मेला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग के नेहरू मैदान में 15 और 16 अगस्त को आयोजित होने वाले रिहाली मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को नगर परिषद कार्यालय में एसडीएम मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में नेहरू मैदान में लगने वाले स्टॉलों के लिए बोली लगाई गई। बोलीदाताओं ने मैदान में लगने वाले स्टॉलों के लिए एक करोड़ की बोली लगाई, जोकि पिछले वर्ष से आंशिक रूप से अधिक है। नप अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि नेहरू मैदान में सात सितंबर तक स्टॉल लगाने की अनुमति दी गई है, जबकि शाली बाजार में लगने वाले स्टॉलों के लिए वीरवार को बोली आयोजित की जाएगी। दो दिनों तक आयोजित होने वाला यह मेला ठियोग प्रजामंडल के सदस्यों और स्वतंत्रता सेनानियों की याद में मनाया जाता है। 15 अगस्त को स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा स्थानीय लोक कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। इस मौके पर नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी वरुण शर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विवेक थापर, पार्षद अनिल ग्रोवर, शीला वर्मा सहित मनोनीत पार्षद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें