रोहडू में बैठक के दौरान एचआरटीसी पैंशनर
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश पथ परिवार निगम पेंशनर कल्याण संगठन ने सरकार पर समस्याओं को लेकर अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो इसी महीने विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन की बैठक रोहड़ू इकाई के प्रधान के गुलाब सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में एचआरटीसी पेंशनरों की प्रमुख समस्याओं मांगों पर चर्चा हुई। इस दौरान सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बैठक में रोष प्रकट किया कि संघ अपनी मांगों को लेकर कई बाद उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज की समाधान की मांग कर चुके हैं। उन्होंने कहा उप मुख्यमंत्री को पेंशनरों की प्रमुख समस्याओं को लेकर शिमला में मिलने का समय मांगा गया। कार्यालय की ओर से समय देने के बावजूद उनको उप मुख्यमंत्री से रात साढ़े नौ बजे तक मिलने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा जिससे सेवा निवृत्त हो चुके कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने मांग की है कि हर महीने पेंशन के रूप में समुचित राशि अलग से दी जाए। उन्होंने मांग रखी कि पूर्व सरकार के समय से लगभग दो वर्षों से लंबित संशोधित पेंशन के एरियर की पहली किस्त 50 हजार की अदायगी के साथ दूसरी का भी भुगतान तुरंत किया जाए। पेंशनर के कई सालों से लंबित चिकित्सा बिलों का समय पर भुगतान करने का प्रावधान किया जाए। इस बैठक के दौरान रोहड़ू इकाई ने सर्वसम्मति से राज्य कार्यकारिणी से आग्रह किया कि यदि सरकार पेंशनरों की लंबित समस्याओं का तुरंत समाधान नहीं करती और संगठन को वार्ता के लिए नहीं बुलाती है, तो इस महीने चलने वाले मानसून सत्र में विधानसभा सभा के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।