फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमारसैन में 400 पेटी अवैध शराब पकड़ी

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर)। आबकारी एवं कराधान विभाग कुमारसैन की टीम ने शुक्रवार को कुमारसैन के निकट राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर देथल में चैकिंग के दौरान एक टैंपो में अवैध रूप से ले जाई जा रही अवैध शराब की करीब चार सौ पेटियां बरामद की हैं।
विज्ञापन

आबकारी एवं कराधान निरीक्षक कुमारसैन नूतन ठाकुर ने बताया कि देथल में जांच के लिए एक टैंपो नंबर एचपी 51बी 0753 को रोका गया। इसर्में इंटें भर कर ले जाई जा रही थी, लेकिन जांच के दौरान ईंटाें के नीचे देखा तो उसमें ईंटाें की केवल मात्र एक लेयर थी, जबकि उसके नीचे शराब की पेटियां भरी पड़ी थी। उन्हाेंने बताया कि टैंपो शिमला से रामपुर की ओर जा रहा था। मौके पर पहुंची कुमारसैन पुलिस ने टैंपो चालक हेतराम को मौके से हिरासत में लिया और शराब अपने कब्जे में ली। इस दौरान आबकारी एवं कराधान कुमारसैन के इंस्पेक्टर के साथ देवराज और पुलिस टीम में एसएचओ कुमारसैन राजेंद्र कुमार और पुलिस दल मौके पर मौजूद था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें