फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में जुआ खेलते 51 लोग गिरफ्तार

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (शिमला) उपमंडल के चौपाल-नेरवा मार्ग पर धबास के समीप बाल फडच गांव में पुलिस ने वीरवार देर रात 51 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। सभी लोग एक निजी मकान में जुआ खेल रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को जुआ खेलने की गुप्त सूचना मिली। इस पर डीएसपी चौपाल मुनिश ढडवाल ने टीम को मौके पर छापामारी के लिए भेजा। पुलिस टीम में एसएचओ गुलाम अकबर, एएसआई प्रताप सिंह, एचसी प्रीतम सिंह, लोकिंद्र सिंह, रती राम, कांस्टेबल नरेश कुमार, केदार सिंह, अतुल और मनोज कुमार शामिल थे। पुलिस टीम ने बाल फडच गांव पहुंचकर राजेंद्र ठाकुर के घर पर छापा मारा। मौके पर पुलिस ने 51 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा और उनसे 1.36 लाख रुपये की राशि बरामद की है। जुआ खेलने के आरोप में पकड़े गए लोगों में नंद राम, रविंद्र सिंह, दिला राम, गुलाब सिंह, संदीप कुमार, जोगिंद्र, सीता राम, नरेश कुमार, केदार सिंह, गोपाल सिंह, शेर सिंह, देईराम, विनय शर्मा, सुरजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, राकेश, मोहन लाल, श्याम लाल, अजय कुमार, करतार सिंह, अजय कुमार, रमेश चंद, अजय, मनोज, सतीश कुमार, विख्यात कुमार, राजेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, रवि दत्त, विनोद कुमार, सोहन सिंह, नरेंद्र कुमार, कर्म सिंह, हरीश कुमार, अतर सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुरेश, रणु राम, अनिल, अरुण कुमार, विनेश कुमार, राजेंद्र ठाकुर, दिनेश कुमार, विनोद कुमार, संजय, सुरेश, अनिल कुमार, विजय सिंह, श्याम सिंह, तथा सोहन सिंह शामिल हैं। सभी आरोपियों को पुलिस थाना चौपाल लाया गया। जहां शुक्रवार सुबह सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
डीएसपी चौपाल मुनीश ढडवाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जुआ खेलने के आरोप में 51 लोगों को गिरफ्तार कर चौपाल पुलिस थाना लाया गया था। शुक्रवार सुबह जमानत मुचलका पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें