फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में लुढ़की चाची भतीजे की मौत

Sun, 05 Oct 2014 05:34 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू/त्यूनी (देहरादून)। अटाल-त्यूनी मोटर मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से चाची-भतीजे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक चौपाल के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

सतपाल (35) पुत्र परमानंद निवासी संठा देवत गांव तहसील चौपाल, हिमाचल प्रदेश रोडवेज में चालक हैं। वह अपनी पत्नी रीता देवी (33) और भतीजे यूलक्ष्य (16) पुत्र चमन सिंह के साथ रिश्तेदारी में रोहड़ू गए थे। शनिवार रात वे पत्नी और भतीजे के साथ कार से लौट रहे थे। बताया जा रहा है अटाल-त्यूनी मोटर मार्ग पर छिनारी खड्ड के समीप कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। देर रात दुर्घटना की किसी को खबर नहीं लगी। रविवार सुबह करीब आठ बजे पशु चराने गए लोगों की नजर खाई में क्षतिग्रस्त पड़ी कार पर पड़ी। उन्होंने इसकी जानकारी राजस्व पुलिस को दी। अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई में उतरकर खोजबीन की तो रीता देवी और यूलक्ष्य के शव बरामद हुए, जबकि गंभीर रूप से घायल सतपाल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूनी में प्राथमिक उपचार के बाद रोहड़ू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें