सांगला (किन्नौर) निचार खंड के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निचार में छात्राआें की अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को विधिवत आगाज हो गया है। चार दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता में किन्नौर जिले के दूर दराज क्षेत्र के 31 स्कूलाें की 378 छात्राएं अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा रही है। इस मौके पर स्कूली छात्राओ ने बंदेमातरम व समूह गान गाकर प्रतियोगिता का आगाज किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश जनजातिय सलाहकार परिषद सदस्य जगदीश नेगी ने किया। उन्हाेंने कहा कि किन्नौर जिले मे प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यदि जरूरत है तो केवल उसे तराश कर आगे लाने की। इस मौके पर जिला स्कूली शारीरिक शिक्षा अधिकारी राम पाल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि चार दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता में विभिन्न खेलो मे मुकाबले करवाए जाएंगे। इस वर्ष की इस प्रतियोगिता मे पहली बार हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया जा रहा है। हैंडवाल प्रतियोगिता मे जिले के सिर्फ पांच स्कूल के छात्र ही भाग ले रहे है। स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक शर्मा ने खेल कूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर आभार प्रकट किया। इस मौके पर सर्वशिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी एलआर नेगी, प्रधान ग्राम पंचायत उरनी सुनील नेगी, स्कूल प्रधानाचार्य अशोक शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष मनोहर नेगी, पूर्व उपप्रधान ग्राम पंचायत निचार वीरेंद्र नेगी, जिला स्कूली शारीरिक शिक्षा अधिकारी राम पाल, महिला मंडल प्रधान सफलता नेगी सहित कई लोग मौजूद थे।