फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंगा धंसने से स्कूल भवन को खतरा

Fri, 21 Mar 2014 05:32 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। ननखड़ी के राजकीय केंद्र विद्यालय कुंगल वाल्टी में डंगा ध्ंासने से स्कूल भवन को खतरा हो गया है। 12 मार्च को डंगा गिरने के बाद अभी तक प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है। लोगों का कहना है कि छात्र-छात्राएं मजबूरन जान जोखिम में डालकर स्कूल भवन में बैठ रहे हैं। कुंगलवाल्टी स्कूल के सीएचटी सुरजन नेगी और एसएमसी की अध्यक्ष रीना देवी का कहना है कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश से डंगा गिरने के कारण स्कूल के भवन को खतरा हो गया है । उन्होेंने कहा कि इस मामले की ननखड़ी के नायब तहसीलदार को लिखित शिकायत कई बार कर चुके हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचे। उन्होेंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से स्कूल भवन के पास डंसे को धंसने से बचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें