फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर गली-कस्बे में आंकड़ों का खेल

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी से विधायक पद का ताज किसके सिर सजेगा, यह तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा। बावजूद इसके, कई लोग अभी से ही हर बूथ के आंकड़ों को एकत्र कर जीत के दावे कर रहे हैं। चुनाव परिणामों के लिए अभी समय एक महीने का है, इसलिए लोग इतने लंबे इंतजार के साथ अब आंकड़ों के जोड़तोड़ में लगे हैं। यहां तक कई जगहों में झुंड में लोग राजनीति की बातेें करते आम देखे जाते हैं। जहां आम तौर पर राजनीति की बातें होती हैं, और जीत के दावे भी किए जाते हैं। आनी में कांग्रेस, भाजपा तथा हिलोपा ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं।
विज्ञापन

आनी भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रफ्तार ठाकुर का दावा है कि भाजपा के उम्मीदवार किशोरी लाल पांच हजार के मतों से विजयी होंगे। हाल में हुई कांग्रेस की बैठक में बीसीसी अध्यक्ष उत्तम ठाकुर का दावा है कि कांग्रेस उम्मीदवार खूबराम आनंद पांच हजार मतों से जीत हासिल कर इतिहास रचेंगे। वहीं, हिलोपा की बैठक में हिलोपा मंडल अध्यक्ष प्रेम साहसी का दावा है कि प्रदेश में सरकार हिलोमो के सहयोग के बगैर नहीं बनेगी। दावा किया कि आनी से हिलोपा प्रत्याशी नंदलाल जीत हासिल करेंगे। भाजपा तथा कांग्रेस से जनता ऊब चुकी थी, इस बार जनता के पास एक बेहतर विकल्प मौजूद था। उन्हें भरोसा है कि जनता ने उनका साथ दिया है। अब देखने लायक यह होगा कि किसके दावे सच साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें