फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लवी में तेरे मस्त-मस्त दो नैन

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में सारेगामा फेम शाबेरी भट्टाचार्य और अपूर्वा शाह ने अपनी प्रस्तुतियों से चार चांद लगाए। दोनों स्टार कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से युवाओं को खूब नचाया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या में शाबेरी ने कल हो न हो...गीत से कार्यक्रम की शुरूआत की। फिर उन्होंने तू जाने न...,तेरे मस्त-मस्त दो नैन..., आज की रात..., रात बाकी.., पिया तू अब तो आजा...,ये मेरा दिल प्यार का दिवाना...जैसे गीत प्रस्तुत करके दर्शकों को झुमाया। वहीं अपूर्वा ने इक हसीना थी...समेत कई गीत प्रस्तुत किए। दोनों स्टार कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि कोई नाचे भी रह नहीं सका। युवक, युवतियों समेत महिलाओं ने भी अपनी-अपनी सीट पर नृत्य किया। कार्यक्रम में मंच का संचालन देवेंद्र ठाकुर ने किया।
इससे पहले स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम का आगाज किया। सबसे पहले लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल ब्रौ ने अपनी प्रस्तुति दी। फिर संस्कार पब्लिक स्कूल डकोलड़, प्राथमिक स्कूल रामपुर, अंबिका पब्लिक स्कूल निरमंड, सनशाईन पब्लिक स्कूल रामपुर के बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सर्वपल्ली बीएड कालेज नोगली की छात्राओं ने धरती सुनहरी अंबर नीला.....गीत पर नृत्य किया। तरुण सैनी ने तू माने या न माने दिलदारा...गीत प्रस्तुत किया। लोकगायक डीडी कश्यप ने भेडां तेरियां हो..., सुनील शर्मा ने बुरा नी मानणा मेरी बातों रा...गीत पेश किए। ओम प्रकाश ने मेरे प्यारूआ मेरे खाणी जलेबी.. और दीप राम ने लाड़ी सरजूए... गीत प्रस्तुत कर समां बांधा। केदार नेगी, संजीव धीमान व मुस्कान ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

नगर परिषद द्वारा प्रायोजित संध्या में आईपीएच विभाग के सचिव ओंकार शर्मा बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। उनके साथ एडीएम कानून एवं व्यवस्था नरेश कुमार लठ्ठ, एसडीएम केआर सेहजल, नगर परिषद अध्यक्ष दीपक सूद, कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी, संजीव सूद एचओपी एनजेएचपीएस, उपाध्यक्ष नगर परिषद हरीश लक्टू, पार्दष राजेश गुप्ता, सुषमा मखैक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे
विज्ञापन

00000000 मरालू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें