फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनमंच में उठा देलठ पंचायत में धांधलियों का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की बड़ाच पंचायत में रविवार को आयोजित आठवें जनमंच कार्यक्रम में क्षेत्र की देलठ पंचायत में आवास निर्माण में हुई धांधलियों का मुद्दा गर्माया। विस अध्यक्ष डॉ. बिंदल ने एसडीएम को देलठ पंचायत में राजीव आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत हुई गड़बड़ियों की जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गौर हो कि ननखड़ी की देलठ पंचायत में एक गरीब फिणा राम को वर्ष 2013 में आवास बनाने के लिए 75 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई थी, लेकिन उसे केवल 35 हजार रुपये की राशि ही मिल पाई, जबकि बची हुई राशि का उसे आज दिन तक भुगतान नहीं हो पाया है। इस कारण उसका मकान आधा अधूरा ही बन पाया है। वहीं पंचायत के करीब तीन ऐसे लोगों को भी आवास योजना के तहत लाभान्वित किया गया है, जिनके पास पहले से ही मकान और वाहनों की सुविधा है। हालांकि इन सभी को 1 लाख 30 हजार और 75 हजार रुपये की राशि आवास बनाने के लिए जारी की जा चुकी है, जबकि मौके पर आवास के नाम पर एक ईंट न लगने का भी आरोप है। वहीं गरीब फिणा राम बीते कई वर्षों से पंचायत, बीडीओ और बैंकों के चक्कर लगाने के लिए विवश है।
विज्ञापन

जनमंच के दौरान विस अध्यक्ष ने जब यह समस्या सुनी तो उन्होंने तुरंत एसडीएम रामपुर को इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें