अभिषेक का भाषण सबसे दमदार
रामपुर कॉलेज में एनसीसी दिवस पर करवाई गई प्रतियोगिता
नितिश को दूसरा और प्रीतम को तीसरा स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल कॉलेज रामपुर में रविवार को एनसीसी दिवस की धूम रही। कॉलेज में कार्यक्रम की अध्यक्षता एनसीसी यूनिट के लेफ्टिनेंट कर्नल बीएस नेगी और कॉलेज एनसीसी ऑफिसर संदीप ठाकुर ने की। कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्य अतिथि और अन्य लोगों का संदीप ठाकुर ने स्वागत किया। मंच का संचालन अनिता और अविनाश ने किया। इस दौरान 65 कैडेटों के बीच स्वच्छ भारत और भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। भाषण स्पर्धा में अभिषेक श्याम ने पहले स्थान हासिल की। नितिश ने दूसरा और प्रीतम ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्वच्छ भारत अभियान में राखी ने पहला स्थान झटका। स्मृति ने दूसरा और सोनिया ने तीसरा स्थान हासिल किया।
कर्नल बीएस नेगी ने एनसीसी कैडेटों को संबोधित करते हुए बताया कि 1947 में नवंबर के चौथे रविवार को दिल्ली में एनसीसी की पहली यूनिट स्थापित की गई थी। तब से नवंबर माह के चौथे रविवार को एनसीसी दिवस के रूप में मनाया जाता है। एनसीसी ऑफिसर संदीप ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता से पहले कैडेटों ने स्वच्छता अभियान पर स्वच्छता रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर आरती शर्मा, अविनाश, अनिता, रीतिका, प्रिया, ललित, निखिल, अजय, हिमांशु, राखी, संजय, प्रितम, सोनिया, स्नेह और सविता मौजूद रहे।