स्वयंसेवियों ने रंगांरग कार्यक्रम पेशकर बांधा समा
समेज स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न
शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने जगाई स्वच्छता की अलख
अमर उजाला ब्यूरो
जगातखाना (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का बुधवार को विधिवत समापन हुआ। कार्यक्रम में भाजपा मंडल आनी के महामंत्री जीवन चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल प्रधानाचार्य अरविंद भैक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। समापन समारोह में स्वयंसेवियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेशकर खूब समा बांधा। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने क्षेत्र में स्वच्छता की अलख जगाई।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी कमला नंद ने बताया कि शिविर के दौरान 27 स्वयंसेवियों ने इलाके में सफाई अभियान छेड़कर स्वच्छता की अलख जगाई। इस दौरान सीआईएसफ की अग्नि शमन विभाग की टीम ने स्रोत व्यक्ति के रूप में शिरकत की। सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट दीपक सिंह की अगुवाई में जवानों ने स्वयंसेवियों को आग लगने के कारणों और बुझाने के विभिन्न तरीके सिखाए। उन्होंने स्वयंयेवियों को अनुशासन, नशे के नुकसान और जीवन में नैतिक मूल्यों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर दिनेश, राकेश, बॉबी, राम सिंह, देवेश्वर सिंह, बीएस भंडारी, मोहन सिंह, रतन सिंह, मान सिंह, दर्शन दास, राजेंद्र कुमार, भारती, संतोष, नीलम, पीयूष, ललिता, दिनेश, पकंज, चेतना, मंगला और राजकुमारी सहित कई अन्य मौजूद रहे।