फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर शाल वर्मा प्रधान और राकेश खाची बने सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
विशाल प्रधान और राकेश खाची बने सचिव
विज्ञापन

कुमारसैन में एचटीएफ की नई कार्यकारिणी का गठन
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। विश्रामगृह कुमारसैन में हिमालयन टाइगर फाउंडेशन एचटीएफ की बैठक में पुरानी कार्यकारिणी भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और फाउंडेशन के विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसहमति से एचटीएफ की नई कार्यकारिणी का प्रधान विशाल वर्मा को चुना गया। वहीं विकास पालसरा उपप्रधान, राकेश खाची सचिव, योगराज पराशर चेयरमैन, लोकेंदर कोषाध्यक्ष, सन्नी को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

बैठक पूर्व प्रधान रणवीर पालसरा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान चुनी गई कार्यकारिणी में रणवीर पालसरा, राजेश शर्मा, अशोक शौनिक, शेर सिंह, पिंकू खाची, राकेश भारद्वाज और किशन को सलाहकार नियुक्त किया गया। एचटीएफ के नवनियुक्त सचिव राकेश खाची ने बताया कि एचटीएफ द्वारा शीघ्र ही कुमारसैन में एक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए 1 सितंबर को कुमारसैन में बैठक आयोजित होगी। उन्होंने सभी सदस्यों से इस बैठक में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें