फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बमरेवल में गिरा सड़क का डंगा, खाली करवाए चार घर

विज्ञापन
विज्ञापन
तकलेच(रामपुर बुशहर)। बारिश के चलते रामपुर उपमंडल के कई स्थानों में नुकसान होने की सूचना है। विकास खंड रामपुर की तकलेच पंचायत के बमरेवल गांव में प्रशासन ने चार परिवारों के घर खाली करवाए हैं। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। वहीं खंड की किन्नू पंचायत में दो ग्रामीणों के चार कमरे और एक रसोई क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन

बमरेवल गांव में चार घरों को शनिवार देर शाम प्रशासन ने खाली करवा दिया। घरों से ऊपर लोक निर्माण विभाग की सड़क किनारे लगा डंगा गिर गया है, जिस कारण इन चार घरों पर मलबा गिरने का खतरा पैदा हो गया है। इस बारे पंचायत उपप्रधान कृष्ण मजटू ने प्रशासन को सूचित किया और प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए इन चार घरों में रहने वाले सदस्यों को सुरक्षित दूसरे स्थान पर शरण दी है। प्रशासन ने इन परिवारों को रहने और खाने के लिए उपयुक्त सुविधा मुहैया करवा दी है। मौके पर एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान अपनी टीम के साथ शनिवार देर शाम पहुंचे और प्रभावित परिवारों का हाल जाना।
गौर हो कि बमरेवल गांव से ऊपर बनी लोनिवि की सड़क किनारे लगी क्रेटवाल बारिश के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। अब पत्थरों से घरों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

बमरेवल गांव में रहने वाले कृष्णचंद भलूनी, सूरत राम, बंसी लाल और कांता देवी के घर खाली करवाए गए हैं और सभी परिवारों ने कृष्ण चंद के दूसरे घर में शरण ली है।
एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने कहा कि बमरेवल में चार घरों को खतरे की जद में देखते हुए खाली करवाया गया है ताकि किसी प्रकार की अनहोनी होने से बचा जा सके। प्रशासन की ओर से प्रभावितों को यथा संभव मदद दी जा रही है।
लोक निर्माण विभाग तकलेच के कनिष्ठ अभियंता शोभा सिंह ने कहा कि क्रेटवाल खिसकने से घरों को खतरा बना है। विभाग जल्द ही यहां स्थिति पर काबू पाएगा।
इसके अलावा किन्नू पंचायत में भूस्खलन होने से दो घरों को क्षति पहुंची है। गांव के राजीव मेहता, पुत्र कृष्ण लाल निवासी किन्नू के लकड़ी से बने तीन कमरे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं चरण दास, पुत्र सेगड़ू राम का एक कमरा और रसोई भूस्खलन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। तहसीलदार रामपुर विपिन कुमार ने बताया कि किन्नू पंचायत में हुए नुकसान का आकलन करने को विभाग की टीम मौके पर भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें