फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस पर बिटिया को न्याय दिलाने को निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में विभिन्न संगठनों ने रैली निकालकर सीबीआई की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए जल्द से जल्द गुड़िया के हत्यारों असल आरोपियों को पकड़ने की मांग उठाई।
विज्ञापन

ठियोग में भारत की जनवादी नौजवान सभा के आह्वान पर महिला समिति, आईडीवाई के अलावा एसएफआई, किसान सभा ने मिलकर गुड़िया को न्याय न मिलने पर ठियोग बाजार में रैली निकालकर रोष प्रकट किया। रैली प्रेमघाट से होते हुए सब्जी मंडी ठियोग शाली बाजार से बस स्टैंड तक गई, जहां पर कई लोगों ने अपने विचार रखे। नौजवान सभा के राज्य सचिव कपिल भारद्वाज ने कहा कि एक साल होने को है, लेकिन अभी तक पुलिस और सीबीआई असली कातिलों का सुराग लगाने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि जेल से जो पत्र लिख गया है, उससे तो सीबीआई की जांच पर ही प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है। कपिल ने कहा कि जनता को प्रदेश सरकार से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन कुछ नहीं हुआ। सत्ता में आते ही बिटिया हेल्पलाईन शुरू की थी। लेकिन आज उस बिटिया हेल्पलाइन पर न ही कोई कॉल उठाता है और न ही वह सुचारु रूप से चल रही है। पिछले 50 दिनों में ही प्रदेश में दुराचार के पांच मामले सामने आए हैं। उन्होंने सरकार को इस मामले पर गंभीरता दिखाते हुए महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की।
इस मौके पर महिला समिति की जिला सचिव फालमा चौहान, राजेंद्र चौहान, विजय राजटा, अरुण चंदेल, विनीत वर्मा, रिचू चंदेल, बंटी कालटा, जितेंद्र, रजत, आशा, सुमित्रा, भूपेंद्र, पंकज, शिखा, साक्षी, आशीष, विक्की, मधु, हर्ष, दिनेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय ठाकुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें