फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू में ‘भूकंप’ के झटके, दो घंटे चला राहत कार्य

विज्ञापन
रामपुर में अग्रिशमन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मॉकड्रील के दौरान बचाव कार्र्य करते हुए।
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू। उपमंडल रोहड़ू में वीरवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे भूकंप के झटके लगे। भूकंप से बहु तकनीकी संस्थान रोहड़ू का भवन ढह गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। बचाव कार्य के लिए प्रशासन की ओर से 15 सदस्य दल गठित किया गया था। कॉलेज में पढ़ रहे अधिकांश छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बचाव कार्य के दौरान एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा स्वयं मौके पर मौजूद रहे और प्रशासन की ओर से गठित बचाव दल को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे। ये सब मॉक ड्रिल के दौरान हुआ। इसमें सुबह साढ़े नौ बजे भूकंप के झटकों से बहु तकनीकी संस्थान का भवन ढहने की सूचना पुलिस को मिली। प्रशासन की ओर से तुरंत अग्निशमन केंद्र, पुलिस विभाग, होमगार्ड और स्वास्थ्य विभाग को हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलने के पांच मिनट बाद बचाव दल मौके पर पहुंच गए थे। घायलों को तुरंत उपचार देने के लिए बहु तकनीकी संस्थान के समीप ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी राविंद्र की अगुवाई में मेडिकल यूनिट स्थापित किया गया। अग्निशमन केंद्र की टीम अधिकारी सेवक राम की अगुवाई में बचाव का कार्य करती रही। बचाव कार्य में होमगार्ड और पुलिस के जवान भी मुस्तैद नजर आए। खिड़कियां के रास्ते से छात्रों को बाहर निकाला गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए चार छात्रों और एक संस्थान के स्टाफ मेंबर को स्वास्थ्य यूनिट में प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक छात्र को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसका शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। भवन से सुरक्षित बाहर निकाले गए छात्रों के लिए अस्थायी टेंट का इंतजाम प्रशासन की ओर से किया गया था। सभी प्रभावित छात्रों के लिए खानपान की व्यवस्था एसडीएम कार्यालय रोहड़ू के अधीक्षक राजेश चौहान की अगुवाई में गठित टीम ने देखी।
विज्ञापन

एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि भूकंप की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल की गई थी। मॉक ड्रिल के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कतें पेश नहीं आईं। सभी छात्रों को और उपस्थित अधिकारियों तथा कर्मियों को मॉक ड्रिल करने के उद्देश्य से अवगत करवाया गया तथा आपदा के समय मुस्तैद रहने के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें