ठियोग (रामपुर बुशहर)।
ठियोग में सोमवार को लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव किया। इसके चलते नारेबाजी की गई। स्थिति को काबू करने के लिए थाना ठियोग के प्रभारी मौके पर पहुंचे। लोगों ने कहा कि छैला की गिरी नदी में मिल रही गंदगी को लेकर पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। कहा कि गिरी नदी में सीवरेज की पाइपें खुली छोड़ी हैं, उन लोगों पर तुरंत कार्रवाई की जाएं, लेकिन आज तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। सीपीआईएम नेता कपिल भारद्वाज ने बताया कि पुलिस गंदगी फैलाने वाले लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। ऐसे में लोगों को मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ रहा है। नदी का पानी ठियोग के आसपास के क्षेत्र के अलावा शिमला को सप्लाई में दिया जाता है। सीपीआईएम नेताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इस दौरान विनित वर्मा, विरेंद्र चंदेल, बंटी काल्टा, महेंद्र वर्मा, सोनू, जगदीश शर्मा, प्यारे लाल, लोख राम के अलावा कई लोग मौजूद रहे। जनता के आक्रोश को देखते हुए नायब तहसीलदा, पटवारी, कानूनगो के अलावा डीएसपी ठियोग तिलक राज और थाना प्रभारी संतोष कुमार को मौके पर जाकर जनता को शांत करना पड़ा।