फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 जनवरी से करें मतदाता सूची में नाम दर्ज: मोहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बूथ स्तर अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

आवश्यक प्ररूप; लेखन सामग्री, अद्यतन मतदाता सूचियां की वितरित
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
पात्र नागरिकों के नाम लोकसभा एवं विधानसभा निर्वाचनों में प्रयुक्त होने वाली मतदाता सूची में पंजीकृत करवाने के लिए 1 जनवरी 2018 को आधार तिथि मानते हुए 23 जनवरी से 14 फरवरी तक पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के लिए प्रतिनियुक्त बूथ स्तर अधिकारियों को एसडीएम कार्यालय ठियोग के सभागार में निर्वाचन कानूनगो प्रदीप शर्मा की ओर से प्रशिक्षण दिया गया और आवश्यक प्ररूपों, लेखन सामग्री और अद्यतन मतदाता सूचियां वितरित की गई। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने जन-साधारण से कहा कि फोटो पहचान पत्र होने मात्र से यह न समझा जाए कि मतदाता इसके आधार पर मतदान कर सकेंगे, बल्कि मतदान करने के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है। एसडीएम ठियोग एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मोहन दत्त ने कहा कि ठियोग विधानसभा क्षेत्र में पुनरीक्षण के लिए मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 23 जनवरी को समस्त 161 मतदान केंद्रों सहित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी (ना.) कार्यालय ठियोग, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार ठियोग और कुमारसैन, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (नायब तसहीलदार) कोटगढ़ के कार्यालयों में किया जाएगा। यहां पर प्रारूप में प्रकाशित मतदाता सूचियां 14 फरवरी 2018 तक जन साधारण के निशुल्क निरीक्षण और समुचित प्ररूपों पर दावे और आक्षेप प्रस्तुत करने के लिए उपलब्ध रहेंगी। इसके अतिरिक्त मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर 11 फरवरी को विशेष अभियान के अंतर्गत बूथ स्तर अधिकारी राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट के साथ मिलकर दावे और आक्षेप प्राप्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें