फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरायेदारों से 17 लाख की वसूली करेगा भीमाकाली ट्रस्ट

विज्ञापन
rupees
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। मां भीमाकाली मंदिर ट्रस्ट 13 किरायेदारों से 17 लाख रुपये की बकाया राशि वसूलने के लिए कमर कस चुका है। इस मामले पर ट्रस्ट ने कड़ा नोटिस लिया है। अब इन दुकानदारों और किरायेदारों पर पीपीए एक्ट के तहत कार्रवाई होने वाली है। इसके तहत किराया जमा न करने वाले दुकानदारों और किरायेदारों के मकानों और दुकानों को सील कर दोबारा से किराये पर देने के लिए खुली नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन

रामपुर में अयोध्या नाथ और नरसिंह मंदिर परिसर में पिछले कई सालों से किराये पर रहने वाले दुकानदारों और किरायेदारों से यह बकाया राशि वसूली जानी है। इन किरायेदारों से नए सिरे से रेंट एग्रीमेंट भी बनाए जाने थे, जोकि बार-बार नोटिस देने के बाद भी तैयार नहीं किए गए। इन किरायेदारों से ट्रस्ट ने एग्रीमेंट बनाने को कहा था और दिसंबर माह में 15 दिन का समय भी दिया था। इसके बावजूद किरायेदारों ने न तो किराया जमा करने में दिलचस्पी दिखाई और न ही एग्रीमेंट तैयार किया। मंदिर ट्रस्ट के ऐसे 13 किरायेदार हैं, जिन्होंने 17 लाख रुपये की बकाया राशि देनी है और एग्रीमेंट भी नहीं बनाए हैं। भीमाकाली ट्रस्ट ने 17 लाख रुपये की राशि वसूलने के लिए सख्त कार्रवाई अमल में लाने की तैयारी कर ली है। पिछले छह माह से दुकानदारों और किरायेदारों ने ट्रस्ट के पास यह राशि जमा नहीं की है। ट्रस्ट इन किरायेदारों से बार-बार नए सिरे से रेंट एग्रीमेंट बनाने के लिए पत्राचार करता रहा। किरायेदारों ने इस पर कोई गौर नहीं किया। इसके बाद ट्रस्ट की ओर से किराया वसूली और रेंट एग्रीमेंट बनाने के लिए नोटिस जारी किए जाते रहे। आखिरी नोटिस में किरायेदारों को 15 दिसंबर को शीघ्र बकाया राशि जमा करने और एग्रीमेंट तैयार करने का समय दिया गया था। इसके बावजूद भी न तो किसी ने किराया जमा करवाया और न ही नए एग्रीमेंट तैयार किए हैं।


सख्त कार्रवाई की तैयारी : एसडीएम
भीमाकाली ट्रस्ट और एसडीएम रामपुर निपुण जिंदल ने पुष्टि की। कहा कि ट्रस्ट ने 13 लोगों से किराये की 17 लाख राशि वसूलने के लिए सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। इन लोगों ने न तो किराया जमा करवाया है और न ही रेंट एग्रीमेंट तैयार किए हैं। इन लोगों को इस संबंध में कई बार नोटिस दिया गया। अब पीपीए एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दुकानों और मकानों को सील किया जाएगा। इसके बाद नए सिरे से दुकानों और मकानों को किराये के लिए नीलाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें