फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने 13 कार्यकर्ता किए निष्कासित

विज्ञापन
congress logo
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में पार्टी के खिलाफ काम करने वाले 13 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। रिकांगपिओ में सोमवार को कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष उमेश नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश नेगी ने बताया कि जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी जगत सिंह नेगी के विरोध में काम किया है। इसके चलते कांग्रेस कमेटी ने 13 कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर किया। इनमें कल्पा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रेम राज भंडारी निवासी पांगी, एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव निगम भंडारी निवासी पांगी, कार्यकर्ता नीलचंद नेगी निवासी पांगी, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष रामपति निवासी पांगी, आत्म प्रकाश निवासी युवारंगी, संयोजक खेत खलियान कांग्रेस किन्नौर प्रताप सिंह ठंगी, सोशल मीडिया प्रभारी कांग्रेस निर्मल नेगी निवासी ठंगी, उपाध्यक्ष पूह ब्लॉक बलवीर नेगी निवासी रिब्बा, प्रधान ग्राम पंचायत काफनू दिग्विजय नेगी निवासी काफनू, निचार ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष देव सिंह निवासी यंगपा, ओम प्रकाश यांगपा-1, दौलत राम निवासी काफनू और भरगत दास निवासी चंगाव को छह साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया है। इस दौरान विस उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रत्याशी जगत सिंह नेगी, हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के राज्य उपाध्यक्ष पितांबर दास नेगी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. सूर्या, प्रवक्ता निर्मलचंद्र नेगी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप नेगी और एचपीएससी के निदेशक रघुवीर नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें