फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालसा-बाहलीधार सड़क निर्माण कार्य अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दस साल में नहीं बनी सड़क
विज्ञापन

साढ़े नौ किमी लालसा-बाहलीधार मार्ग का काम पड़ा है अधूरा
क्षेत्र के हजारों लोगों को मिलनी थी सड़क की सुविधा
होगा जन आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
डंसा रामपुर बुशहर)।
रामपुर उपमंडल की करीब आधा दर्जन पंचायतों की हजारों आबादी को जोड़ने वाली लालसा-बाहलीधार सड़क पिछले दस साल से अधूरी पड़ी हुई है। वर्ष 2007-2008 में विश्व बैंक की सहायता से बनने वाली साढ़े नौ किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य साढ़े तीन करोड़ की लागत से शुरू किया गया था। लेकिन विभागीय लेटलतीफी के चलते अभी तक केवल मात्र छह किलोमीटर ही सड़क बन पाई है। शेष साढ़े तीन किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य अधर में है।
सड़क कार्य लंबित होने से क्षेत्र की जनता में विभाग के प्रति रोष है। सड़क बनने से डंसा, लालसा, शिंगला, कूहल और देवठी सहित मुनिश पंचायत के थला ग्रामवासियों को इसका लाभ मिलना था। जय सिंह, यशपाल, घनश्याम, दौलत राम, विकास, कपिल, हरनाम, सुंदर सिंह, चतर सिंह, जयपाल, देवेंद्र, विजय कुमार और प्रकाश चंद सहित सैकड़ों लोगों का कहना है कि सरकार के नुमाइंदों से कई बार सड़क कार्य में तेजी लाने की मांग उठाई जा चुकी है, जो पूरी नहीं हई। बावजूद इसके सड़क कार्य इन दिनों भी ठप पड़ा हुआ है। कूहल पंचायत उप प्रधान महेंद्र शड़ेल, डंसा पंचायत प्रधान पदमा कुमारी, लालसा पंचायत प्रधान रामकुमार शर्मा, देवठी पंचायत प्रधान इंदू बाला, शिंगला पंचायत प्रधान विमला शर्मा ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य समय रहते पूरा करवाने के लिए महकमे से आग्रह किया जा चुका है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो जन आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन


पूरा साल मिलेगी आवाजाही की सुविधा
रामपुर-तकलेच-दारनघाटी सड़क हर साल बरसात में भूस्खलन से बाधित रहती है। ऐसे में विकल्प के तौर पर उक्त सड़क पर 12 माह वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित रहेगी। यही नहीं इससे लोगों का करीब 10-12 किलोमीटर का सफर कम हो जाएगा। ऐसे में जहां लोगों का समय बचेगा, वहीं पैसे की बचत भी होगी।
विज्ञापन


नए सिरे से कार्य का आवंटन : केके
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केके कौशल ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य में पूर्व ठेकेदार के ढुलमुल रवैये से समस्या हुई है। विभाग की ओर से ठेकेदार को निलंबित कर नए सिरे से कार्य आवंटन किया गया है। निर्माण कार्य शुरू करवाया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें