फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर से 88,957 सेब की पेंटियां मंडी पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
11 मंडियों में भेजा जा रहा जिले का सेब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के सेब की डिमांड देश की विभिन्न मंडियों में दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। किन्नौर का सेब रसीला और मीठा होने के कारण देश की विभिन्न मंडियों में दस्तक देता है। किन्नौर जिले से अभी तक प्रदेश की 11 मंडियों में 88,957 सेब की पेटियां मंडी पहुंच गई हैं। उद्यान विभाग किन्नौर की जानकारी के अनुसार रतनपुर सेब मंडी में अभी तक 10,857 पेटियां, शिमला सेब मंडी में 170 पेटियां, सोलन सेब मंडी में 5,001, चंडीगढ़ सेब मंडी में 13,810, दिल्ली सेब मंडी में 11,497, मुंबई सेब मंडी में 20,086, बिथल सेब मंडी में 7,942, सैंज और खेगसू मंडी में 4,591 सेब की पेटियां पहुंच चुकी हैं। मतियाना सेब मंडी में 4,805, परमाणु सेब मंडी में 3,605 और नारकंडा सेब मंडी में 6,791 सेब के बॉक्स पहुंचाए गए हैं। जिले से अभी तक सबसे ज्यादा सेब की पेटियां दिल्ली की सेब मंडी में 11,497 भेजी गई हैं। निचार ब्लॉक से 77,661 सेब की पेटियां, कल्पा ब्लॉक से 7,444 सेब की पेटियां और पूह ब्लॉक से 3,852 सेब की पेटियां मंडियों में भेजी जा चुकी हैं।
विज्ञापन


अभी तक किन्नौर से कुल 88,957 सेब की पेटियां प्रदेश की 11 मंडियों में पहुंचाया गया है। किन्नौर के लिए अभी तक 21,2256 सेब का कार्टन और 30,773 सेब के ट्रे बंडल पहुंचाए गए हैं। - डॉ. भूपेंद्र नेगी, उपनिदेशक, किन्नौर उद्यान विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें