निबंध लेखन प्रतियोगिता
में स्वाति नेगी ने मारी बाजी
रिकांगपिओ कॉलेज में प्रतियोगिता का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी महाविद्यालय रिकांगपिओ में बुधवार को नशा सेवन के खिलाफ अभियान के तहत सबसे फर्स्टएड समिति और एनएसएस इकाई की ओर से निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रो. राजेश नेगी, प्रो. शैलजा और डॉ. सिद्देश्वरी ने मूल्यांकन मंडल की भूमिका निभाई। निबंध लेखन प्रतियोगिता में स्वाति नेगी ने पहले स्थान पर बाजी मारी। वहीं दीप शिखा ने दूसरा और स्वीता ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के आयोजन में प्रो. निर्मला नेगी और प्रो. शांता नेगी का विशेष सहयोग रहा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. विद्या बंधु नेगी और प्रो. अजय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।