फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाली शारे लोशो हाय सांगला देशंग पर झूमे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
‘वाली शारे लोशो हाय सांगला देशंग’ पर झूमे छात्र
विज्ञापन

प्राथमिक पाठशाला कुप्पा में रही वार्षिक समारोह की धूम
मुख्य अतिथि डॉ. अजेंद्र ने मेधावियों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। जिले के कल्पा खंड की प्राथमिक पाठशाला कुप्पा शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम रही। समारोह में डॉ. अजेंद्र भगत नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस समारोह में स्कूल की छात्रा अनुष्का को सर्वश्रेष्ठ छात्रा और सनम नेगी को सर्वश्रेष्ठ छात्र के खिताब से नवाजा गया। उपस्थिति के लिए अमिता और अनुशासन के लिए अनुष्का को सम्मानित किया गया। श्रेष्ठ सदन का खिताब लक्ष्मी को दिया गया।
मुख्य अध्यापक निमा छेरिंग ने मुख्यातिथि का समारोह में पहुंचने पर स्वागत किया। समारोह की शुरूआत छात्राओं ने सरस्वती वंदना से की। इसके बाद स्कूल के कलाकारों ने किन्नौरी, पहाड़ी, पंजाबी, नेपाली और हिंदी गानों पर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने कासू राजश मामू.... दारयोदेन पांगे..... सांगला बाजारो..... वाली शारे लोशो हाय सांगला देशंग..... ओ राधे ओ राधे..... शिमाया ले शंगमाया ले आंगता किनरंग बैनंग और पहाड़ी गाना डूगे नालू.... हुसन पहाड़ो का..... नीरू चाली घुमदी जैसे गानों पर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। मुख्य अध्यापक निमा छेरिंग नेगी ने स्कूल की वर्ष भर की गतिविधियों से अभिभावकों और अन्य लोगों को अवगत कराया। मुख्यातिथि ने वर्ष भर शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को पुरस्कृत किया। सम्मानित होने वाले छात्रों में नमो, दीपक, अर्जुन, सनम, अंकिता, विपना, विमल, अनुक्षका, अक्षर, तनिशका, प्रदीप, शिवानी, अमिता, प्रोमिला, सूरत, विजय, अंजली, विमला सहित अन्य नवाजे गए। इस मौके पर अध्यापक जगमोहन नेगी, सुंदर कुमार नेगी, छेवांग डोलमा नेगी, सनज्योति देवी नेगी, दीपक नेगी, जगतपाली नेगी, कृष्ण भगती नेगी सहित विद्यार्थियों के अभिभावकों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें