कल्पा स्कूल में बाल विज्ञान सम्मेलन शुरू
सम्मेलन में 28 स्कूलों के 190 बाल विज्ञानी ले रहे भाग
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा में वीरवार को तीन दिवसीय बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। इस सम्मेलन में ग्राम विकास कमेटी कल्पा के अध्यक्ष व्योम बिष्ट ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करके सम्मेलन का शुभारंभ किया।
साइंस सुपरवाइजर गण्ेाश नेगी ने बताया कि इस तीन दिवसीय बाल विज्ञान सम्मेलन में 28 स्कूलों के 190 विद्यार्थी और 10 रिर्सोस पर्सन भाग ले रहे हैं। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में कनिष्ठ, वरिष्ठ और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला वर्ग की विज्ञान क्रियाकलाप, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, मेथ ओलंपियाड और विज्ञान मॉडल आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। स्कूल के प्रधानाचार्य देवपाल नेगी ने इस सम्मेलन के बारे में विस्तार से जानकारी देने के साथ-साथ छात्रों से अपने मन में वैज्ञानिक सोच रखने का आह्वान किया।