फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमंडल स्तर पर बने वरिष्ठ नागरिकों के कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल स्तर पर बने
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों के कार्ड
एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। ऑल इंडिया पैरामिलिट्री एक्स सोल्जर वेलफेयर एसोसिएशन ने मांगों को लेकर एसोसिएशन के अध्यक्ष एनडी बेष्टू की अध्यक्षता में उपमंडल अधिकारी रामपुर नरेंद्र चौहान के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में एसोसिएशन ने कहा कि प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों के कार्ड उपमंडल स्तर पर बनें। कार्ड बनाने के लिए डीसी ऑफिस शिमला के चक्कर काटने पड़ते हैं, जिसके चलते वरिष्ठ नागरिकों को खासी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से वरिष्ठ नागरिक का कार्ड एसडीएम के माध्यम से बनाने और सभी एक्स सोल्जर को मुफ्त में चिकित्सा सुविधा देन की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पेंशन आयु में छूट प्रदान करने के लिए एक पत्र भी भेजा और इसकी प्रतिलिपि डीजी को भेजी गई। इस मौके पर आरएल चौहान, नारायण मेहता, बीआर मेहता, रतन भारद्वाज, डीआर बिष्ट, संसार कायथ, शारदा चौहान, दुर्गा चौहान, रत्तन भारद्वाज, सौरभ कायथ, सोहन, मोहन नेगी और कमलेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें