स्वयंसेवियों ने दिया स्वच्छता का संदेश
निरमंड स्कूल में एनएसएस शिविर का समापन
शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने किए योगासन
अमर उजाला ब्यूरो
दलाश (कुल्लू)। राजमाता शांति देवी आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड में चल रहा एनएसएस शिविर संपन्न हो गया है। बीते सात दिनों से चल रहे इस शिविर में 52 स्वयंसेवियों ने हिस्सा लेकर क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
स्कूल की एनएसएस अधिकारी डॉ. बबिता कश्यप और रवि शर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान छात्रों को प्रभात फेरी, जागरूकता रैली, योगासन और प्राणायाम जैसी विभिन्न विषयों की जानकारी प्रदान की गई। स्वयंसेवियों ने निरमंड क्षेत्र के विभिन्न रास्तों, बावड़ियों और स्कूल परिसर की साफ सफाई की। शिविर के समापन समारोह में स्कूल के प्रधानाचार्य जनकेश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने इस मौके पर छात्रों को एनएसएस के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया करवाई। वहीं उन्होंने सभी लोगों से अपने आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की अपील की, जिससे वातावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके।