फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बशला के बशूणी में ग्रामीणों ने लगाए 55 सौ देवदार के पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। बशला के बशूणी जंगल में ग्रामीणों ने वन विभाग के सहयोग से 5500 देवदार के पौधे लगाए। है। तीन दिवसीय वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान पांच हेक्टेयर भूमि पर पौध रोपण किया गया।
विज्ञापन

वन महोत्सव कार्यक्रम में महिला मंडल सरास, महिला मंडल ककोई, महिला मंडल कंदरौडा, ग्राम पंचायत खंगटेडी के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। वन विभाग की ओर से वनरक्षक बशला बीट रवि कुमार, पंचायत प्रधान अनीता ठाकुर, महिला मंडल प्रधान अनीता राणा, सचिव आरती ठाकुर, महिला मंडल सरार की प्रधान समीला, महिला मंडल कंदरोडा की प्रधान बंदनी, सचिव बंटी, संयुक्त वन प्रबंधन समिति के प्रधान रमेश चौहान सचिव अनिता चौहान, बीरबल, कपिल, निखिल, रिंकू, चमन, प्रताप, राकेश, वन परिक्षेत्र अधिकारी बशला कुलदीप चौहान, बीओ सुरेंद्र शर्मा, शशिकांत, संदीप जस्टा, परीक्षित कुमार, रवि कुमार, नैना, प्रभा, ब्रह्मदेव, माठू राम सहित गांव के अन्य लोगों ने भी सहयोग किया। महिलाओं ने इस दौरान जंगलों के संरक्षण में अपनी सहभागिता व लगाए गए पौधों के संरक्षण की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें