फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़क के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी की मुख्य टिक्कर-खमाड़ी सड़क की मरम्मत न होने से क्षेत्र के लोगों में लोक निर्माण विभाग के प्रति रोष है। परिवर्तन शिक्षा एवं विकास संस्था ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग ननखड़ी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विभाग के प्रति जमकर नारेबाजी की। इसके बाद संस्था के अध्यक्ष राजेश खूंद की अध्यक्षता में तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

लोगों ने मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है। अध्यक्ष ने कहा कि लोक निर्माण विभाग टिक्कर-खमाड़ी के निर्माण कार्य में लगा ठेकेदार काम करवाने में नाकाम साबित हो रहा है। हालांकि सड़क के लिए करोड़ों की राशि उपलब्ध करवाई जा रही है। ठेकेदार ने पिछले दो सालों से सड़क का काम बंद रखा है। इसका खामियाजा क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि टिक्कर-खमाड़ी सड़क क्षेत्र का महत्वपूर्ण मार्ग है। उन्होंने कहा कि सड़क की हालत सुधारने के लिए कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से लिखित और मौखिक रूप से भी मांग उठाई गई। लेकिन लोनिवि इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। करोड़ों के बजट का प्रावधान होने के बाद भी सड़क बदहाल है। इस दौरान नारायण खुंद, दुर्गा दत्त शर्मा, संजीव ठाकुर, सुनील बिष्ट, मनमोहन शर्मा, जय प्रकाश, राकेश चौहान, दलीप ठाकुर, रिशु, राजेश, हीरा नंद, पवन, हेम राज, विवेक, पवन, अभिषेक के साथ विभिन्न युवक मंडल, महिला मंडल के जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें