रामपुर बुशहर। दिल्ली में 31 जनवरी से लेकर आठ फरवरी तक खेलो इंडिया खेलो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके तहत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर की तीन छात्राओं ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मेनका ने बॉक्सिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। सुनीता और शिवंागी अच्छा प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल तक पहुंची।
स्कूल पहुंचने पर सभी शिक्षकों और छात्राओं ने तीनों खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। प्रधानाचार्य आरसी गुप्ता ने कहा कि छात्रा की इस उपलब्धि से स्कूल व प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। संयुक्त निदेशक शारीरिक शिक्षा हिमाचल प्रदेश प्रीतम धौटा, जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी वीके धवन ने मेनका को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। मेनका ने जीत का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। इस दौरान पीपी दुल्टा, प्रीतम सिंह, शंकर नेगी, राकेश कुमार, प्रेम चंद नेगी, राम सरनी नेगी, कृष्ण नेगी, लीना सक्सेना आदि मौजूद रहे।