फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्या प्रकाश और वर्षा स्टूडेंट ऑफ द ईयर

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंदल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ब्रौ(रामपुर बुशहर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंदल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में आईबी विभाग से सेवानिवृत्त पूर्व डीएसपी सीआर गौतम बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत से मुख्यातिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया।

समारोह के दौरान प्रधानाचार्य राजीव थापा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर स्कूल में वर्ष भर आयोजित की गई गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला। इसके बाद स्कूली कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर सभागार में मौजूद दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। विद्यार्थियों ने राजस्थानी, पंजाबी, डांडिया, नाटक और नाटी पेश कर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


स्कूल के दिव्या प्रकाश को सर्वश्रेष्ठ छात्र और वर्षा भारद्वाज को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के खिताब से नवाजा गया। अमन नेगी मुख्य छात्र और डौली शर्मा को मुख्य छात्रा के पुरस्कार से नवाजा गया। गांधी सदन को सर्वश्रेष्ठ सदन चुना गया। शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले अमित गौतम, साहिल शर्मा, बबीता ठाकुर, पल्लवी पोनल, सुनीता ठाकुर, वर्षा भारद्वाज और पूजा को सम्मानित किया गया।

खेल गतिविधियों में उम्दा प्रदर्शन करने वाली तवीना शर्मा, रमेश, देवेंद्र, अमन, रविंद्र, लक्की, पंकज और सुशील, गायत्री, पल्लवी, अनुपमा, साक्षी, लोकेश्वरी, वर्षा, साक्षी और बबीता को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने बच्चों को नशे से दूर रहने और अनुशासित जीवन जीने का संदेश दिया। उन्होंने स्कूल के मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष तिलक राज शर्मा, जय चंद गौतम, सुनील कुमार, वेद प्रकाश, राम सरन शर्मा, संदीप कैदारटा, मोहर चंद, विनोद कुमार, मेहर सिंह, बलबीर नेगी, गीता देवी, राजेश ठाकुर, सतीश शर्मा, केदार शर्मा, हंसराज, सीताराम और खेम चंद सहित अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें