फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौतोड़ बहाली की मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। जिला किन्नौर में नौतोड़ बहाली को लेकर वन अधिकार समिति किन्नौर का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिमला में मिला। समिति के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष जियालाल नेगी की अध्यक्षता में वन अधिकार कानून और नौतोड़ मामले को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक मांग पत्र सौंपा। वहीं मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों को आश्वासन दिया कि मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश से बाहर दौरे पर हैं। जल्द ही एक दिन राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी ताकि इस मामले पर विशेष चर्चा की जा सके।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि किन्नौर में वन अधिकार कानून के तहत लगभग 2700 और नौतोड़ के तहत 10,000 तक अर्जी अभी भी लंबित पड़ी हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को शिमला के कालीबाड़ी हाल में हिमाचल के करीब 20 संगठनों और संस्थाओं ने एक दिवसीय राज्यस्तरीय सांझा अधिवेशन ‘हिमाचल प्रदेश में संवैधानिक अधिकार और संसाधनों’ पर हिमाचल के अलग-अलग क्षेत्रों कांगड़ा, चंबा, सिरमौर, सोलन, किन्नौर, मंडी, शिमला और लाहौल-स्पीति से 250 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी, जिला परिषद सदस्य दौलत नेगी, नानक नेगी, परमेश्वर नेगी, राम पाल नेगी, हरी सिंह नेगी, सरजन नेगी, सुभाष नेगी और टाशी नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें