फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एड्स जागरूकता को लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
एड्स जागरूकता को लेकर
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने निकाली रैली
रामपुर और आसपास के स्कूलों में मनाया विश्व एड्स दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। विश्व एड्स दिवस के मौके पर रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रामपुर में सर्वपल्ली बीएड कॉलेज नोगली के प्रशिक्षुओं ने शहर में रैली निकालकर लोगों को एड्स जैसे घातक रोग के बारे में जागरूक किया और इससे बचने के उपाय बताए। प्रशिक्षुओं ने रामपुर के पुराने बस अड्डे से लेकर मुख्य बाजार तक जागरूकता रैली निकाली। वहीं प्रशिक्षुओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एड्स के बारे में लोगों को जागरूक किया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवठी में एनएसएस के स्वयंसेवियों ने विश्व एड्स दिवस मनाया। इस दौरान स्वयं सेवी मनीषा, ईशा और हैप्पी जोकटा ने मौजूद छात्राओं को भाषण के माध्यम से एड्स के बारे में जागरूक किया। स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश चंद शर्मा ने भी छात्रों को एड्स से बचाव के तरीकों बारे जागरूक किया। इस मौके पर विद्यार्थियों और स्वयं सेवियों को एड्स विषय पर आधारित चलचित्र दिखाकर जागरूक किया गया। वहीं लोगों को एड्स के बारे में जागरूक करने को लेकर रैली आयोजित की गई।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में एनएसएस इकाई के तत्वाधान में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश जिला एवं सत्र न्यायालय रामपुर निखिल अग्रवाल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य ने की। एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी अश्वनी डमालू ने बताया कि स्कूल परिसर में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष पर कनिशिका शर्मा, सोनिया ने एड्स की समस्या और समाधान बारे छात्रों को जागरूक किया। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को एड्स रोग और इसकी रोकथाम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मुहैया करवाई। इसके अलावा उन्होंने नशे से बचाव, पर्यावरण संरक्षण और मानव अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर सुदर्शन शर्मा, देवेंद्र लक्टू सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

लक्षित हस्तक्षेप परियोजना (आशी) की ओर से रामपुर में एड्स को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में आईसीटीसी खनेरी अस्पताल से आए सलाहकार बिंदू शर्मा ने मौजूद महिलाओं को एड्स दिवस के विषय के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओं को टीआई द्वारा दी जाने वाली एचआईवी के प्रति जागरूकता और सभी सेवाओं को समय पर लेने की सलाह दी। इस मौके पर सलाहकार प्रतिभा, मनमोहन सिंह, परियोजना निदेशक उमेश आजाद, प्रबंधक विनोद शर्मा, गुंजन, सरला देवी, नीना जोशी, रंजना, रीना, इंद्रा, रीता, सुषमा और सविता सहित अन्य मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें