फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात0र वर्ग में शमाथला और छात्रा वर्ग में केपीएस बने ओवर ऑल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
शमाथला, केपीएस स्कूल
विज्ञापन

बने ओवर ऑल विजेता
विधायक राकेश सिंघा ने नवाजे विजेता प्रतिभागी
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन जोन की अंडर-14 खेल प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में शमाथला और छात्रा वर्ग में केपीएस कुमारसैन ने ओवर ऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर वीरवार को ठियोग-कुमारसैन के विधायक राकेश सिंघा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्यातिथि ने स्कूल में पुस्तकालय भवन निर्माण के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं प्रधानाचार्य डीपी जिष्टू ने बताया कि चार दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता के वॉलीबाल में छात्र वर्ग में शमाथला और छात्रा वर्ग में भुट्टी स्कूल प्रथम, एथलीट स्पर्धा में छात्र वर्ग में शमाथला और छात्रा वर्ग में केपीएस कुमारसैन, छात्र वर्ग के कबड्डी मुकाबले में विसलिंग पाइन स्कूल भरेड़ीधार और छात्रा वर्ग में नारकंडा स्कूल ने बाजी मारी। खो-खो छात्र वर्ग में शमाथला और छात्रा वर्ग में केपीएस स्कूल प्रथम रहे। बैडमिंटन में दोनों वर्गों के मुकाबले में केपीएस कुमारसैन का दबदबा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलकूद प्रभारी अनिता चौहान ने कहा कि इस प्रतियोगिता में 14 स्कूलों से आए 220 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य रीना ठाकुर, प्रधान भुट्टी विनोद रोच, उप प्रधान राजू राही, बीडीसी पवन कुमार, प्रधान थानाधार अमर सिंह नलवा, बीडीसी दिलीप जरेट, प्रो. राजेंद्र चौहान और रिंकू भाटिया सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें