फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनेवटी स्कूल में छात्र वर्ग खंड स्तरीय अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्चपास्ट में हिमालयन पब्लिक स्कूल प्रथम
विज्ञापन

रोहडू। छात्र वर्ग की खंड स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मनेवटी शुरू हो गई है। मार्चपास्ट में श्याम सिंह राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नेरवा के प्रधानाचार्य केवल राम चौहान ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में नेरवा शिक्षा खंड के चालीस स्कूलों के करीब छह सौ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का आगाज मार्चपास्ट से किया गया। इसमें हिमालयन पब्लिक स्कूल प्रथम, हिमाद्रि पब्लिक स्कूल दूसरे और राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नेरवा तीसरे स्थान पर रहा। उद्घाटन समारोह के मुख्यातिथि नेरवा स्कूल के प्रधानाचार्य केवल राम चौहान ने खिलाड़ियों को बताया कि छात्र जीवन में खेल एक अहम हिस्सा होता है। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, उप प्रधान किरण पंचायत सुख राम चौहान, वरिष्ठ नागरिक विजय जुर्टा, पूर्ण चंद शर्मा, मोहर सिंह चौहान आदि गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें