फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग बन कर रहा गया रामलीला मैदान

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू।
नगर परिषद रोहड़ू के वार्ड नंबर नंबर तीन में रामलीला मैदान से सिविल अस्पताल तक का पैदल रास्ता खस्ताहाल है। इसे ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहा है। रामलीला मैदान निजी वाहनों की अवैध पार्किंग का अड्डा बन गया है। बच्चों की खेल गतिविधियों के लिए बने मैदान में दिन भर वाहन खड़े रहते हैं। ऐसे में यहां पर बच्चों को खेलने में मुश्किल हो रही है। वार्ड तीन में अन्य वार्डों की तरह सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है।
वार्ड में कई स्थानों पर गंदगी पसरी हुई है। रामलीला मैदान में बने शौचालय की स्थिति भी काफी खराब है। नगर परिषद रोहड़ू क्षेत्र से निकल रहा सारा कचरा वार्ड-3 के अंतर्गत शिकड़ी खड्ड में डंप किया जा रहा है। कचरा ठिकाने लगाने के लिए कूड़ा संयंत्र लगाने की योजना बनाई गई थी। योजना आज तक सिरे नहीं चढ़ सकी है। वार्ड-3 से पूर्व पार्षद उषा शर्मा ने बताया कि वार्ड में सफाई व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। कई स्थानों पर कूड़ा यहां वहां रास्तों के किनारे फेंका गया है। वार्ड में कई स्थानों पर कूड़ेदान नहीं लगाए गए हैं। कस्बे का कचरा आज भी शिकड़ी खड्ड में फेंका जा रहा है। इससे खड्ड का पानी भी दूषित हो रहा है। कचरे के लिए कूड़ा संयंत्र लगाने की योजना थी, जो पूरी नहीं हो रही है। अविनाश चौहान ने बताया कि वार्ड के अंतर्गत रामलीला मैदान से अस्पताल तक पैदल रास्ते पर आवाजाही करना मुश्किल हो रहा है। रास्ता खराब होने से चलना मुश्किल हो रहा है। रास्ते की खराब स्थिति के कारण रोगियों को सबसे अधिक दिक्कतें होती हैं। विक्की नेगी ने बताया कि वार्ड में सफाई व्यवस्था अच्छी नहीं है। नगर के कूड़े को ठिकाने के लिए कूड़ा संयंत्र की स्थापना जल्द होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूड़ा संयंत्र स्थापित करने के लिए जगह की तलाश जारी : रंजना
नगर परिषद रोहड़ू की उपाध्यक्ष व वार्ड-3 से पार्षद रंजना रेटका ने बताया कि कूड़ा संयंत्र स्थापित करने के लिए स्थान की तलाश की जा रही है। वार्ड में रोजाना नियमित रूप से सफाई हो रही है। रास्तों को पक्का करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें