फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल और क्रिकेट में प्रथम वर्ष ने बाजी मारी

विज्ञापन
बीएड एमएड संस्थान नोगली में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड एमएड संस्थान नोगली में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन समारोह में महिंद्रा मोटर रामपुर बुशहर के ब्रांच मैनेजर रजनीश चौहान बतौर मुख्यअतिथि मौजूद रहे।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रशिक्षु छात्र और छात्राओं ने वॉलीबाल, क्रिकेट, 100 मीटर रेस, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, चेस, टेबल, टेनिस, बैडमिंटन, कैरम, खो-खो, थ्री लेग रेस में भाग लिया। वॉलीबाल और क्रिकेट में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने बाजी मारी।
विज्ञापन


बैडमिंटन एकल के पुरुष वर्ग में टैगोर ने पहला और औरोबिंदो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन डबल में औरोबिंदो ने पहला स्थान और टैगोर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिलाओं के बैडमिंटन एकल में विवेकानंद ने पहला स्थान और गांधी सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन डबल में टैगोर ने पहला स्थान और द्वितीय स्थान विवेकानंद ने हासिल किया।

पुरुषों के टेबल-टेनिस एकल वर्ग में औरोबिंदो प्रथम और टैगोर द्वितीय रहा। टेबल-टेनिस डबल में टैगोर प्रथम, विवेकानंद सदन द्वितीय रहा। महिलाओं के टेबल-टेनिस एकल में औरोबिंदो ने प्रथम और टैगोर द्वितीय रहा। डबल में औरोबिंदो ने पहला स्थान और टैगोर द्वितीय स्थान ने हासिल किया।
विज्ञापन


पुरुषों के शॉट पुट में विवेकानंद ने पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिलाओं में गांधी ने पहला और औरोबिंदो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष के शतरंज में टैगोर प्रथम और विवेकानंद द्वितीय रहा। महिलाओं में विवेकानंद ने पहला स्थान और गांधी सदन दूसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें