फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने में उखड़ गई वजीर-समेज सड़क

विज्ञापन
दो माह में ही उखडने लगी लोनिवि द्वारा की गई मेटलिंग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ब्रौ (रामपुर बुशहर)।
निरमंड खंड की वजीर-बावड़ी-समेज सड़क दो महीने में ही उखड़ना शुरू हो गई है। सड़क की मेटलिंग पर लोगों ने सवाल उठाए हैं। लोक निर्माण विभाग ने सड़क को पक्का किया लेकिन दो महीने में ही कई जगह सड़क उखड़ गई है।

ब्रौ, जगातखाना, चाटी और काजू खड्ड के पास सड़क उखड़ गई है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर रोष जाहिर किया है।
विज्ञापन


आनी विस क्षेत्र के पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर ने कहा कि उक्त सड़क की मेटलिंग के समय एक प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन से मिला था। उन्होंने लोनिवि से रात के समय सड़क पर हो रही मेटलिंग को रोकने की मांग की लेकिन विभाग और ठेकेदार की मनमानी के चलते रात को भी मेटलिंग का कार्य जारी रहा।

क्षेत्र के जीवन चौहान, भोलादत्त, नेसू राम, विमल, बृज लाल, प्रताप ठाकुर, देवेंद्र वर्मा, सरोज ठाकुर, जय सिंह ठाकुर, ठाकुर बिष्ट सहित अन्य ने लगा कि मेटलिंग करने के दो माह के भीतर ही सड़क जगह-जगह से उखड़ना शुरू हो गई है। सड़क निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री पर सवाल उठाए। उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द उक्त सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है ताकि क्षेत्र के हजारों लोगों को आरामदायक सफर का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

....
ठेकेदार को दिए निर्देश : राजेश शर्मा
लोक निर्माण विभाग ब्रौ के एसडीओ राजेश शर्मा ने कहा कि जगातखाना में आईपीएच विभाग की लाइन की लीकेज से सड़क की मेटलिंग उखड़ी है। काजू खड्ड में उखड़ी मेटलिंग के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं। कहा कि ठेकेदार उक्त सड़क की जल्द मरम्मत करेगा।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें