डीएवी कालेज कोटखाई में एचआईवी टेस्टिंग कैंप
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। डीएवी कॉलेज कोटखाई में सोमवार को एचआईवी जागरुकता और एकीकृत स्वास्थ्य जांच अभियान के तहत जांच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन काॅलेज के प्राचार्य डॉ. रोशन लाल वशिष्ट की अध्यक्षता में किया गया। सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक शिविर कॉलेज की एनएसएस इकाई और हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सहयोग से लगाया गया, जिसमें क्षेत्र से कुल 64 लोगों ने एचआईवी टेस्ट करवाया। इस दौरान एचआईवी रोग से बचाव के प्रति लोगों का जागरूक भी किया गया। कैंप के सफल आयोजन में एनएसएस स्वयंसेवियों ने अपना योगदान दिया।