फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर के शासो में एनएच पांच 18 घंटे बाद बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नौर के शासो में एनएच
विज्ञापन

पांच 18 घंटे बाद बहाल
आउटर सिराज के जलोढ़ी जोत में एनएच 305 पर थमे पहिये
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला/आनी। जिला किन्नौर के शासो और टिंकू नाला के बीच करीब 30 मीटर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 18 घंटे बाद बहाल हो सका। शासो के पास ऊपरी पहाड़ी के दरकने से बुुधवार शाम से राष्ट्रीय उच्चमार्ग 5 यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया था। ऐसे में एनएच के दोनों ओर वाहनों के पहिये थमे रहे और वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी रहीं। एनएच बंद होने से जिला के लोगों को पूह, काजा और स्पीति की ओर आने जाने के लिए भारी परेशानियां उठानी पड़ी। जान जोखिम में डालकर लोग अपने-अपने गंतव्य पहुंचे।
वीरवार सुबह 7 बजे से एनएच प्राधिकरण की मशीनें सड़क को बहाल करने में जुटी रही और दोपहर करीब 3 बजे एनएच यातायात के लिए बहाल कर दिया। सड़क के बहाल होने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली और अपने गंतव्य पहुंचने के लिए परेशानियों से निजात मिल पाई। वही आउटर सिराज के जलोढ़ी जोत में ताजा हिमपात होने से एनएच 305 सड़क यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई है। करीब एक फुट बर्फबारी होने से सड़क पर वाहनों के पहिये थमने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ के अड्डा प्रभारी देवीदत्त ने बताया कि सड़क बाधित होने के चलते बसों को ट्रांसमिट होकर भेजा गया। सड़क बहाल होते ही अब बसों की आवाजाही बराबर हो रही है। सीमा सड़क संगठन के ओसी बीके राघव ने बताया कि शाशो के पास एनएच पांच बुधवार देर शाम से भूस्खलन होने के चलते यातायात के लिए बाधित हो गया था। वीरवार सुबह से ही युद्धस्तर पर कार्य कर दोपहर 3 बजे सड़क को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें