पोषाहार के बारे में किया जागरूक
पोषण अभियान के तहत प्रशिक्षण शिविर आयोजित
नेरवा। बाल विकास परियोजना अधिकारी चौपाल जीत राम चौधरी की अध्यक्षता में नेरवा में राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान स्वस्थ भारत मिशन जिला शिमला के स्वस्थ भारत प्रेरक उत्कर्ष शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं एसडीएम चौपाल मुकेश रेपस्वाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
प्रशिक्षण में काफी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण अभियान को सफल बनाने की शिविर में लोगों से की अपील की गई। इस मौके पर उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ पवन जरैथ ने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण से संबंधित जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी जीत राम चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को कुपोषण दूर करने के लिए प्रशिक्षित करना है। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षक कमला रांटा, प्रियतमा पोटन, रमला भारती, सुमित्रा कलसाइक और वरुणा कलसाइक भी मौजूद रही।